“बीकानेर के 10 प्रसिद्ध व्यंजन और बेस्ट स्ट्रीट फूड ( Famous Food of Bikaner & Best Street Food in Bikaner)”

Famous Food of Bikaner में आपको स्वाद का मतलब पता चल जाएगा।हमारी टीम के अनुभव (Team Experience) के साथ जानें छोटू मोटू जोशी की सब्जी-पूड़ी (Chhotu Motu Joshi), मोहता चौक की रबड़ी (Mohta Chowk Rabri) और दमानी चौक का केसरिया दूध (Saffron Milk) क्यों है खास। यहाँ जानें गिरधारी और हड़मान जी की परात भुजिया (Parat Bhujia) बिरजा महाराज का घेवर (Ghevar) और भादू भाई ढाबा (Bhadu Bhai Dhaba) के छिपे हुए जायकों (Hidden Food Joints) का पूरा विवरण। बीकानेर के स्ट्रीट फूड (Street Food) और स्थानीय ढाबों (Local Dhabas) का असली स्वाद चखने के लिए यह बेस्ट फूड गाइड (Best Food Guide) पढ़ें।

बीकानेरी भुजिया (Bikaneri Bhujia) – गिरधारी और हड़मान जी का स्वाद

बीकानेर की पहचान यहाँ की कुरकुरी भुजिया (Crispy Snack) से है। वैसे तो यहाँ कई बड़े ब्रांड हैं, लेकिन अगर आप स्थानीय लोगों की पसंद पूछेंगे, तो वे गिरधारी (Girdhari Bhujia) और हड़मान जी (Hadman Ji Bhujia) का नाम लेंगे। सिटी के अंदर की दुकानों पर मिलने वाली ‘परात भुजिया’ (Parat Bhujia) का स्वाद बेमिसाल होता है, क्योंकि यह एकदम ताजा और शुद्ध मसालों से बनी होती है।

बीकानेर के छिपे हुए जायके: जहाँ मिलता है असली स्वाद( famous food of Bikaner)

  • छोटू मोटू जोशी (Chhotu Motu Joshi): यहाँ की सब्जी-पूड़ी (Sabzi Poori) और गाढ़ी लस्सी (Lassi) बीकानेर का सबसे पसंदीदा नाश्ता है।
  • गणपति ढाबा (Ganpati Dhaba): जयपुर रोड पर स्थित यह ढाबा अपने शुद्ध देशी खाने के लिए प्रसिद्ध है।
  • भादू भाई ढाबा, खारा (Bhadu Bhai Dhaba): यहाँ की बाजरे की रोटी (Pearl Millet Flatbread) और कढ़ी (Kadi) का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
  • उपल ढाबा (Upal Dhaba): बीछवाल क्षेत्र में स्थित यह ढाबा स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
  • चुन्नी लाल का शरबत लेडी एल्गिन स्कूल के पास
  • मूलसा फूलसा का पान कोटगेट
  • नमकीन की राजधानी (Namkeen Capital) भुजिया बाज़ार (Bhujia Bazaar) – जहाँ गिरधारी और हड़मान जी की ताजा परात भुजिया (Parat Bhujia) मिलती है।
  • दाऊजी रोड पर करणी दान का घेवर शाही मिठाई (Royal Sweet) बिरजा महाराज का घेवर (Burj Maharaj Ghevar) और गुलाबजी की फिनी (Gulabji Feeni)
  • नाइट लाइफ ड्रिंक (Night Drink) दमानी चौक (Damani Chowk) और मोहता चौक का गाढ़ा कड़ाही वाला केसरिया दूध (Saffron Milk)

मोहता चौक और दमानी चौक का केसरिया दूध

रात के समय बीकानेर के चौकों की रौनक देखते ही बनती है। दमानी चौक (Damani Chowk) और छतरी के पाटे के पास मिलने वाला कड़ाही का दूध (Hot Saffron Milk) एक जादुई अनुभव है। घंटों तक धीमी आंच पर उबला हुआ यह गाढ़ा दूध, मलाई की मोटी परत के साथ परोसा जाता है। मोहता चौक (Mohta Chowk) की रबड़ी भी उतनी ही प्रसिद्ध है

आखातीज और होली का विशेष स्वाद

बीकानेर के त्योहारों का अपना अलग जायका है:आखातीज की परंपरा: इस दिन यहाँ विशेष रूप से खिचड़ा (Khichda) और चंदोलिया की सब्जी बनाई जाती है। खिचड़े के लिए इमलानी (Imlani) नाम बीकानेर में सबसे प्रसिद्ध है।होली का आनंद: होली के समय भांग के भुजिया और जोशी की भांग वाली आइसक्रीम (Bhang Ice Cream) का स्वाद लेना एक रोमांचक अनुभव है।

घेवर, फिनी और मलाई पान – मीठे का संगम

घेवर (Ghevar): वेदों की प्रोल (Vedas ki Prol) के पास बुर्ज़ महाराज का घेवर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ताजा मिलता है।

फिनी (Feeni): भुजिया बाज़ार में गुलाबजी की फिनी अपनी शुद्धता और कुरकुरेपन के लिए जानी जाती है।

मलाई पान (Malai Paan): भीखराम चांदमल का मलाई पान मुँह में घुल जाने वाला अद्भुत स्वाद देता है।

लड्डू: बड़ा बाज़ार स्थित जसराज के लड्डू का भी अपना एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है।

दाऊजी रोड के बड़े और रूपचंद मोहन लाल

अगर आप स्ट्रीट फूड (Street Food) के दीवाने हैं, तो दाऊजी रोड के बड़े जरूर ट्राई करें। साथ ही जस्सूसर गेट के पास स्थित रूपचंद मोहन लाल रेस्टोरेंट (Roopchand Mohan Lal Restaurant) का खाना भी अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

पवनपुरी का अर्बन पाटा (Urban Pata)

आधुनिक और पारंपरिक स्वाद के मेल के लिए पवनपुरी स्थित अर्बन पाटा (Urban Pata) एक बेहतरीन जगह है, जहाँ युवा और परिवार दोनों ही जाना पसंद करते हैं।

दाल बाटी चूरमा (Dal Baati Churma) – पारंपरिक भोजन

यह राजस्थान का सिग्नेचर डिश (Signature Dish) है। बाटी को कंडे की आंच पर सेंका जाता है और शुद्ध देसी घी (Pure Desi Ghee) में डुबोकर दाल और मीठे चूरमा के साथ परोसा जाता है।

गट्टे की सब्जी (Gatte ki Sabzi) – स्थानीय ढाबे का जादू

राजस्थानी थाली गट्टे की सब्जी (Gram Flour Curry) के बिना अधूरी है। हमारे लोकल गाइड (Local Guide) ने हमें गणपति ढाबे पर यह डिश खिलाई, जहाँ मसालों का संतुलन एकदम परफेक्ट था

केर सांगरी (Ker Sangri) – रेगिस्तान की सब्जी

केर (Desert Berries) और सांगरी (Dry Beans) का मेल यहाँ की विशेषता है। हमारी टीम ने इसे बाजरे की रोटी (Bajra Roti) के साथ ट्राई किया, जो बीकानेर के खान-पान की सादगी और ताकत को दर्शाता है।

बीकानेरी कचौरी और समोसा (Pyaaz Kachori)

जस्सूसर गेट पर हड़मान जी की कचौरी का कोई जवाब नहीं है। बीकानेर में चलाना हॉस्पिटल जेएनवी कॉलोनी, के सामने एक महाराज दुकान चलाते हैं जिनका पनीर कोफ्ता लाजवाब है जो सिर्फ सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मिलता है। बीकानेर का समोसा नगर निगम के पास उम्मेद स्वीट का एक बार ट्राई करें।

जूनिया महाराज की कचौरी की दुकान

जुनिया महाराज कचोरी पकौडी़ पुराने बीकानेर के व्यस्त बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित है। जिसे चाय पट्टी कहते हैं। यहाँ की कचोरी और पकौड़ी स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

बीकानेर स्ट्रीट फूड की अनकही बातें ( Quick Facts):

परात भुजिया का जादू (Magic of Parat Bhujia): यहाँ पैकेट बंद नमकीन से ज्यादा ‘परात’ में मिलने वाली ताजा भुजिया पसंद की जाती है। गिरधारी और हड़मान जी इसके सबसे बड़े नाम हैं।

दूध की शुद्धता (Purity of Milk): बीकानेर में दूध को लोहे की कड़ाही में घंटों उबाला जाता है। मलाई की इतनी मोटी परत आपको और कहीं नहीं मिलेगी।

मिट्टी का अहसास (Earthy Aroma): यहाँ आज भी अधिकतर स्ट्रीट फूड और दूध मिट्टी के कुल्हड़ों में परोसा जाता है, जो स्वाद को और बढ़ा देता है।

स्वाद के पारखी (Food Experts): बीकानेर के पुराने शहर के लोग मिठाई खाकर हलवाई की दुकान का नाम बता देने की कला में माहिर होते हैं

भांग वाली आइसक्रीम (Bhang Ice Cream): होली के समय यहाँ जोशी जी की भांग वाली आइसक्रीम इतनी मशहूर है कि इसके लिए लंबी कतारें लगती हैं। यह दुनिया के बहुत कम शहरों में मिलने वाला एक ‘एडवेंचरस’ स्ट्रीट फूड (Adventurous Street Food) है।

0% वेस्टेज तकनीक (Zero Waste Cooking): यहाँ की ‘पापड़ की सब्जी’ और ‘केर सांगरी’ इस बात का सबूत हैं कि रेगिस्तान के लोगों ने ताजी सब्जियों की कमी को अपनी ताकत बना लिया। उन्होंने सूखी फलियों और पापड़ से भी शाही जायका (Royal Taste) तैयार कर दिया

मिट्टी और पानी का जादू (Magic of Soil & Water): बीकानेरी भुजिया (Bikaneri Bhujia) का स्वाद दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता। कहा जाता है कि यहाँ की रेतीली मिट्टी और पानी के खारेपन का मिश्रण ही इस भुजिया को वह खास कुरकुरापन देता है जो मशीनों से नहीं आ सकता।

बीकानेर की बाबा कचौरी ( मेडिकेटेड कचौरी) क्यों प्रसिद्ध है?

बाबा कचौरी को ‘मेडिकेटेड’ या ‘डॉक्टर कचौरी’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका आकार बहुत छोटा होता है और इसे अक्सर PBM हॉस्पिटल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ नाश्ते में पसंद करते हैं।विशेषता: ये आकार में बहुत छोटी और बेहद कुरकुरी (Extra Crunchy) होती हैं। इनका मसाला काफी तीखा और संतुलित होता है।लोकेशन: यह दुकान PBM चिल्ड्रन हॉस्पिटल (PBM Child Hospital) के बिल्कुल सामने करनी कॉलोनी में स्थित है।समय और रश: यहाँ कचौरी के ताजे घान (Batches) उतरते ही खत्म हो जाते हैं। स्थानीय लोग एक साथ 50-100 कचौरियां पैक करवाते हैं।कीमत: यह बहुत ही किफायती है; हाल के अनुभवों के अनुसार ₹20 में आपको 8 छोटी कचौरियां मिल सकती हैं।

बीकानेर की ‘बेस्ट राजस्थानी थाली’ (Best Rajasthani Thali in Bikaner)

पर्यटक अक्सर गूगल पर ‘Rajasthani Thali near me’ सर्च करते हैं। हमारी टीम के अनुसार, रूपचंद मोहन लाल (Roopchand Mohan Lal) और हाईवे पर भादू भाई ढाबा (Bhadu Bhai Dhaba) बेस्ट विकल्प हैं।थाली में क्या मिलेगा: दाल-बाटी-चूरमा (Dal Baati Churma), गट्टे की सब्जी (Gatte ki Sabzi), केर सांगरी और ठंडी मसाला छाछ।बजट: एक शानदार थाली आपको ₹200 से ₹350 के बीच मिल जाएगी।

बीकानेर में ऑथेंटिक ‘राजस्थानी थाली’ (Rajasthani Thali) के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

यदि आप शहर के शोर-शराबे से दूर शुद्ध देसी स्वाद चाहते हैं, तो खारा स्थित भादू भाई ढाबा (Bhadu Bhai Dhaba) सबसे बेस्ट है। यहाँ आपको मिट्टी के चूल्हे पर बनी बाजरे की रोटी (Bajra Roti) और कढ़ी मिलती है। वहीं, शहर के अंदर रूपचंद मोहन लाल फैमिली के साथ बैठकर ‘शाही थाली’ (Royal Thali) का आनंद लेने के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की थाली में आपको बीकानेर के सभी प्रमुख व्यंजनों का स्वाद एक साथ मिल जाता है।

बीकानेरी भुजिया का शाही इतिहास (History of Bikaneri Bhujia)

दुनिया भर में मशहूर बीकानेरी भुजिया (Bikaneri Bhujia) की शुरुआत 1877 में महाराजा डूंगर सिंह के शासनकाल में हुई थी?उत्पत्ति (Origin): यह पहली बार शाही रसोई (Royal Kitchen) में बनाई गई थी।रोचक तथ्य: बीकानेर की रेतीली मिट्टी (Sandy Soil) और यहाँ के पानी में मौजूद खास खनिजों की वजह से ही इसे वह ‘यूनिक’ स्वाद मिलता है जो दुनिया में कहीं और मुमकिन नहीं है।

बीकानेर के 5 सबसे प्रसिद्ध गोलगप्पा ठिकाने (5 Famous Golgappa Spots in Bikaner)

1.व्यास जी पिचकेवाले (Vyas Ji Pichka) कोटे गेट (Kote Gate) बीकानेर के सबसे पुराने और मशहूर (Most Famous) गोलगप्पे।2. दीपक गोलगप्पे (Deepak Golgappa) पवन पुरी (Pawan Puri) अपनी सफाई (Hygiene) और बेहतरीन स्वाद के लिए जाने जाते हैं।3. अग्रवाल पुचका वाला (Agarwal Puchka) कोटे गेट (Kote Gate) यहाँ के कुरकुरे पुचके और अलग स्वाद का पानी बहुत लोकप्रिय है।4. पवन गोलगप्पा सेंटर (Pawan Golgappa) बीकानेर फोर्ट के पास पर्यटकों (Tourists) के बीच अपनी अच्छी रेटिंग के लिए प्रसिद्ध।5. लक्ष्मण चाट हाउस (Laxman Chat) सागा चौक (Saga Chowk) यहाँ की चाट और तीखे पिचके स्थानीय लोगों की पहली पसंद हैं।

बीकानेर के 5 प्रसिद्ध रेस्टोरेंट (5 Famous Restaurants in Bikaner)

1.छोटू मोटू जोशी (Chhotu Motu Joshi): स्टेशन रोड पर स्थित, यह जगह अपनी शुद्ध देसी घी की सब्जी-पूड़ी (Poori Sabzi) और केसरिया लस्सी (Saffron Lassi) के लिए दुनिया भर में मशहूर है।रूपचंद मोहन लाल (Roopchand Mohan Lal): फैमिली के साथ ऑथेंटिक राजस्थानी थाली (Rajasthani Thali) और दाल-बाटी-चूरमा का आनंद लेने के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान है।अर्बन पाटा (Urban Pata): मॉडर्न एम्बिएंस (Modern Ambiance) और प्रीमियम स्वाद के लिए पवनपुरी का यह रेस्टोरेंट युवाओं की पहली पसंद है।भादू भाई ढाबा (Bhadu Bhai Dhaba): खारा स्थित यह ढाबा हाईवे पर बाजरे की रोटी (Bajra Roti) और चूल्हे वाली कढ़ी के देसी अनुभव (Desi Experience) के लिए प्रसिद्ध है।अंबर पैलेस (Amber Palace): बेहतरीन डाइनिंग और इंडियन-चाइनीज (Indian-Chinese) वैरायटी के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top