खाटू श्याम वीआईपी बुकिंग नंबर: Khatu Shyam VIP Booking Number: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटू श्याम जी का मंदिर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर रोज हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू नगरी पहुँचते हैं। एकादशी, द्वादशी और फाल्गुन मेले जैसे विशेष अवसरों पर यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
भीड़ से बचने और बाबा श्याम के दर्शन जल्दी करने के लिए बहुत से लोग इंटरनेट पर खाटू श्याम वीआईपी बुकिंग नंबर (Khatu Shyam VIP Booking Number) या VIP दर्शन पास के बारे में सर्च करते हैं। अगर आप भी खाटू श्याम जी में वीआईपी दर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं खाटू श्याम जी में VIP दर्शन की पूरी सच्चाई क्या है।
खाटू श्याम वीआईपी बुकिंग नंबर अधिकारिक रूप में होती है क्या?
साफ और सीधे शब्दों में कहें तो – नहीं! श्री श्याम मंदिर समिति, खाटू (सीकर) द्वारा ऐसा कोई भी मोबाइल नंबर या वीआईपी बुकिंग नंबर जारी नहीं किया गया है, जिस पर फोन करके आप VIP पास बुक करा सकें।इंटरनेट, फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर जो भी लोग 10 अंकों का मोबाइल नंबर देकर खाटू श्याम जी में VIP दर्शन या वीआईपी पास दिलाने का दावा करते हैं, वे पूरी तरह फर्जी (Fake) हैं। ऐसे किसी भी नंबर पर संपर्क करके पैसे ट्रांसफर न करें, क्योंकि आप ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
खाटू श्याम वीआईपी बुकिंग नंबर के फर्जीवाड़े से बचाव:खाटू श्याम जी मंदिर का आधिकारिक संपर्क नंबर (Official Contact Numbers)
यदि आपको मंदिर की व्यवस्था, आरती के समय या धर्मशाला से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी चाहिए, तो आप केवल श्री श्याम मंदिर समिति के आधिकारिक लैंडलाइन नंबरों पर ही संपर्क करें:आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर: 01576-231182, 01576-231482आधिकारिक ईमेल आईडी: info@shrishyammandir.comआधिकारिक वेबसाइट: shrishyammandir.com
ध्यान दें: मंदिर समिति के ये नंबर केवल सहायता और जानकारी के लिए हैं, यहाँ फोन पर कोई वीआईपी दर्शन टिकट या पास बुक नहीं होता है।
खाटू श्याम जी में दर्शन की सही व्यवस्था क्या है?
बाबा खाटू श्याम जी के दरबार में अमीर हो या गरीब, सभी भक्त एक ही कतार में लगकर बाबा के दर्शन पाते हैं। मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को बहुत आसान और सुलभ बनाया है।
खाटू श्याम निःशुल्क दर्शन (Free Darshan): आम भक्तों के लिए दर्शन पूरी तरह से मुफ्त हैं। मंदिर परिसर में बनाई गई आधुनिक जिग-जैग लाइनों के जरिए बहुत कम समय में आसानी से दर्शन हो जाते हैं।
ऑनलाइन दर्शन स्लॉट बुकिंग: त्योहारों या विशेष दिनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर समिति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा देती है। यात्रा पर जाने से पहले वेबसाइट पर जाकर एक बार स्थिति जरूर चेक कर लें।
ऑफलाइन तत्काल व्यवस्था: बहुत विशेष परिस्थितियों (जैसे बुजुर्ग, बीमार या दिव्यांग भक्तों के लिए) में मंदिर परिसर में बने काउंटर से ही गाइडलाइन के अनुसार अनुमति या पास दिए जाते हैं। इसके लिए किसी बाहरी व्यक्ति को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
खाटू श्याम वीआईपी बुकिंग नंबर के ऑनलाइन फ्रॉड (धोखाधड़ी) से कैसे बचें? – जरूरी टिप्स
खाटू श्याम जी के नाम पर हो रहे ऑनलाइन वीआईपी दर्शन घोटालों से बचने के लिए गूगल मैप्स या सोशल मीडिया पर मिले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का अग्रिम भुगतान न करें। वीआईपी पास के नाम पर व्हाट्सएप्प पर भेजे गए किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें क्योंकि इससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
खाटू श्याम जी में VIP पास की कीमत कितनी है?
खाटू श्याम जी में दर्शन पूरी तरह से निःशुल्क हैं और वहाँ किसी भी प्रकार की नियमित वीआईपी (VIP) या सशुल्क दर्शन टिकट की व्यवस्था नहीं है. इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली ₹100 या ₹300 की रेट लिस्ट पूरी तरह फर्जी है। विशेष परिस्थितियों में केवल आधिकारिक काउंटर से ही निःशुल्क पास मिलते हैं, इसलिए किसी भी एजेंट को पैसे न दें।
खाटू श्याम जी दर्शन का नियमित समय (Daily Timings khatu shyam ji darshan 2026)
खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन का समय मौसम के अनुसार बदलता रहता है। गर्मियों के महीनों यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान मंदिर सुबह 4:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भक्तों के लिए खुलता है, जिसके बाद दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक पट बंद रहते हैं, और फिर शाम को 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम यानी अक्टूबर से मार्च में सुबह के दर्शन का समय 5:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहता है, जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का ब्रेक होता है, और शाम को दोबारा मंदिर 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलता है।
खाटू श्याम जी दैनिक आरती समय तालिका (khatu shyam mandir Aarti Schedule)
खाटू श्याम जी मंदिर में नियमित रूप से पांच आरतियां होती हैं, जिनका समय मौसम के अनुसार तय किया जाता है। गर्मियों में मंगला आरती सुबह 4:30 बजे, शृंगार आरती सुबह 7:00 बजे, भोग आरती दोपहर 12:30 बजे, संध्या आरती शाम 7:30 बजे और शयन आरती रात 10:00 बजे होती है। सर्दियों में यह समय बदलकर मंगला आरती के लिए सुबह 5:30 बजे, शृंगार आरती के लिए सुबह 8:00 बजे, संध्या आरती के लिए शाम 6:30 बजे और शयन आरती के लिए रात 9:00 बजे हो जाता है, जबकि भोग आरती का समय दोपहर 12:30 बजे ही रहता है। विशेष नोट के तौर पर, शुक्ल पक्ष की एकादशी (ग्यारस) और वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले के दौरान मंदिर बिना किसी दोपहर के ब्रेक के लगातार 24 घंटे खुला रहता है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से हर शनिवार रात 10:00 बजे से रविवार सुबह 5:00 बजे तक मंदिर बंद रहता है, इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट shrishyammandir.com पर ताजा जानकारी जरूर जांच लें.
गर्मियों और सर्दियों में बाबा श्याम के पट कब बंद रहते हैं?
दोपहर की सेवा और विश्राम के लिए मंदिर के पट बंद किए जाते हैं। गर्मियों में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक और सर्दियों में दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्य मंदिर बंद रहता है।
क्या शनिवार और रविवार को खाटू श्याम दर्शन के समय में कोई बदलाव होता है?
: हाँ, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के कारणों से अब हर शनिवार की रात 10:00 बजे से लेकर रविवार सुबह 5:00 बजे तक मंदिर को भक्तों के लिए बंद रखा जाता है। रविवार सुबह 5:00 बजे से दर्शन दोबारा शुरू होते हैं।
इस 7 घंटे के अंतराल के दौरान मंदिर परिसर में सफाई, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने का काम किया जाता है। शनिवार रात को खाटू धाम पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को इस समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
खाटू श्याम वीआईपी बुकिंग नंबर: जानें VIP दर्शन पास का पूरा सच और फर्जीवाड़े से बचने के तरीके पर लिखा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो इसे शेयर करें सा। खाटू श्याम बाबा की जय।



